Saturday, 29 August 2026

सड़क हादसों में मौतों की रोकथाम के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल को लिखा पत्र


सड़क हादसों में मौतों की रोकथाम के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल को लिखा पत्र

सड़क हादसों में लगातार हो रही मौतों को रोकने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर बड़ा कदम उठाने का आग्रह किया है। गडकरी ने बताया कि पिछले साल 1.7 लाख लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा बैठे, जिनमें से 18-45 वर्ष के लोग सर्वाधिक थे।

सड़क हादसों में 64% मौतें दुपहिया और पैदल यात्रियों की हो रही हैं। इसे देखते हुए जनवरी 2025 को "नेशनल रोड सेफ्टी मंथ" के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। गडकरी ने प्रदेश में इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी कलेक्टरों और एसपी को जिलावार लक्ष्य देने और रोड सेफ्टी को पब्लिक मूवमेंट बनाने के लिए भावुक और प्रभावी अभियान चलाने का सुझाव दिया।

उन्होंने रोड इंजीनियरिंग ऑडिट और ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्त जीरो टॉलरेंस अभियान चलाने का भी आग्रह किया।

    Previous
    Next

    Related Posts