Saturday, 29 August 2026

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह AIIMS में भर्ती, स्वास्थ्य स्थिति पर विशेष टीम निगरानी में


पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह AIIMS में भर्ती, स्वास्थ्य स्थिति पर विशेष टीम निगरानी में

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को गुरुवार रात को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया।

स्वास्थ्य स्थिति: 92 वर्षीय डॉ. सिंह को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी जांच और इलाज में जुटी हुई है।उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान:डॉ. सिंह 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे और उनकी सरकार में कई महत्वपूर्ण आर्थिक और सामाजिक सुधार लागू किए गए।उन्हें भारत के सुधारवादी अर्थशास्त्री के रूप में भी जाना जाता है।

संपर्क में परिवार और करीबी लोग:अस्पताल में डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी है। उनके स्वास्थ्य को लेकर पूरे देश में चिंताओं का माहौल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉ. सिंह को पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रही हैं। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा है और उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts