Saturday, 29 August 2026

देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने ककोड में आयुष्मान एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी


 देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने ककोड में आयुष्मान एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी


टोंक जिले की देवली- उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने ककोड़ ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से गुरुवार को आयुष्मान एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाल ही मंें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं मे विस्तार करने के लिए ककोड़ राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आयुष्मान एम्बुलेंस भेजी थी।

देवली- उनियारा विधानसभा क्षैत्र से विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कार्यक्रम में कहा कि आयुष्मान  एंबुलेंस आने से ककोड़ ग्राम सहित आसपास के गांवों एवं नेशनल हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं एवं स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसुताओं को लाने ले जाने सहित अन्य अतिआवश्यक इलाज के लिए सुविधा उपलब्ध होगी । जिससे पीड़ित व्यक्ति को शीध्र उपचार मे सहायता मिलेगी। 

कार्यक्रम में पीएचसी प्रभारी डॉ सरिता यादव, ककोड़ मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राम दयाल जंगिड ,महामंत्री रामकिशोर गुर्जर,सरपंच राम बिलास गुर्जर ककोड़, हरक चंद गोलेछा पूर्व सरपंच ककोड़, मीना रजवनिया महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष,अल्पसंख्यक  मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल रसीद, महावीर प्रजापत, खुशी राम गुर्जर, रामभजन गुर्जर, सत्यनारायण धोबी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts