Saturday, 29 August 2026

जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन, 10 साल में हाईप्रोफाइल लोगों को बनाया शिकार


जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन, 10 साल में हाईप्रोफाइल लोगों को बनाया शिकार

जयपुर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सीमा उर्फ निक्की को गिरफ्तार किया है, जो मेट्रोमोनियल वेबसाइट्स के जरिए अमीर और हाईप्रोफाइल लोगों को अपना शिकार बनाती थी। यह महिला बीकॉम ग्रेजुएट है और वर्तमान में देहरादून से एलएलबी फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है।

शिकार का तरीका: फर्जी प्रोफाइल:दो प्रमुख मेट्रोमोनियल साइट्स पर अलग-अलग नाम से रजिस्ट्रेशन।

शादी के बाद ब्लैकमेल: शादी के तुरंत बाद पति पर खुद को बिजनेस पार्टनर बनाने का दबाव डालना।

झूठे मुकदमे की धमकी:मना करने पर रेप का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देना।

लूटपाट:जयपुर में एक ज्वेलर को इसी तरीके से लूटा।

10 साल में 3 प्रमुख ठगी के मामले:आगरा:एक बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर ठगा। गुरुग्राम:एक NRI इंजीनियर को निशाना बनाया। जयपुर: एक ज्वेलर को लूटने की घटना।

सीमा ने बीकॉम तक पढ़ाई की है और फिलहाल देहरादून से एलएलबी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला ने मेट्रोमोनियल साइट्स का दुरुपयोग करते हुए हाईप्रोफाइल और अमीर व्यक्तियों को टारगेट किया। जयपुर पुलिस अब अन्य मामलों की जांच कर रही है, जहां यह महिला इसी तरह की ठगी में शामिल हो सकती है।

Previous
Next

Related Posts