



सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई का आज सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, उपाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य राजेंद्र सिंह अडवाना, प्रदेश सचिव व प्रवक्ता भीमराज जाखड़, प्रदेश सचिव साधुराम जी, और जिला अध्यक्ष मदन निर्वाण मौजूद थे।
लाल जी देसाई यपुर एयरपोर्ट से सीधे अजमेर के लिए रवाना हुए। वहां वे आल इंडिया कांग्रेस की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में की गई टिप्पणी के विरोध में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके अलावा, वे अजमेर कांग्रेस जिला कमेटी द्वारा आयोजित पैदल मार्च में भी शामिल होंगे।
अजमेर में अपने कार्यक्रमों के बाद, लाल जी देसाई जयपुर लौटेंगे और यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।