Saturday, 29 August 2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने खत्म की 'नो डिटेंशन पॉलिसी', 5वीं और 8वीं में फेल छात्रों को नहीं मिलेगा प्रमोशन


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने खत्म की 'नो डिटेंशन पॉलिसी', 5वीं और 8वीं में फेल छात्रों को नहीं मिलेगा प्रमोशन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 'नो डिटेंशन पॉलिसी' को समाप्त करने का बड़ा फैसला लिया है। अब 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सालाना परीक्षा में फेल होने पर प्रमोट नहीं किया जाएगा। फेल छात्रों को दो महीने के भीतर दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा, लेकिन दोबारा असफल होने पर उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा।

क्या है नया नियम?

  • 5वीं और 8वीं के छात्रों को फेल होने पर दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
  • दोबारा असफल होने पर छात्र को उसी कक्षा में दोबारा पढ़ाई करनी होगी।
  • 8वीं कक्षा तक किसी भी छात्र को स्कूल से निकाला नहीं जाएगा।

बच्चों के सीखने के स्तर को सुधारने की पहल

केंद्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य छात्रों के सीखने के परिणामों में सुधार करना है। नई नीति के तहत छात्रों पर पढ़ाई में ध्यान देने और शिक्षकों को सशक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा।

    Previous
    Next

    Related Posts