Saturday, 29 August 2026

कोटपूतली: 3 वर्षीय मासूम चेतना बोरवेल में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


कोटपूतली: 3 वर्षीय मासूम चेतना बोरवेल में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजस्थान में बोरवेल हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोटपूतली जिले के किरतपुरा बढ़ियाली गांव का है, जहां सोमवार को 3 वर्षीय मासूम चेतना चौधरी बोरवेल में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

ऑक्सीजन सप्लाई और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चेतना, जो खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई, के बचाव के लिए बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन सप्लाई शुरू की गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर जेसीबी और ट्रैक्टर भी बुलाए गए हैं, और जिले के आला अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। एंबुलेंस को भी मौके पर तैनात कर दिया गया है।

बढ़ते बोरवेल हादसे चिंता का विषय

प्रदेश और देश में बोरवेल हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी महीने 9 दिसंबर को दौसा के कालीखाड़ गांव में आर्यन नामक बच्चा बोरवेल में गिरा था। 57 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी थी।

प्रशासन की पूरी कोशिश है कि चेतना को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। यह घटना फिर से बोरवेल को खुला छोड़ने की लापरवाही और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts