Saturday, 29 August 2026

एसएमएस अस्पताल में पहुंचे ओटाराम देवासी और हनुमान बेनिवाल, बर्न यूनिट के लिए 50 लाख की घोषणा


एसएमएस अस्पताल में पहुंचे ओटाराम देवासी और हनुमान बेनिवाल, बर्न यूनिट के लिए 50 लाख की घोषणा

पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी और सांसद एवं आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनिवाल ने एसएमएस अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने प्राचार्य कक्ष में मरीजों के इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान हनुमान बेनिवाल ने एसएमएस अस्पताल की बर्न यूनिट के लिए सांसद कोष से 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।

बेनीवाल का सरकार पर निशाना:हनुमान बेनिवाल ने कहा कि बार-बार ऐसे हादसों का होना लापरवाही को उजागर करता है। गैस टैंकरों के लिए नियम बनाए गए हैं, लेकिन उनकी पालना नहीं हो रही है। इसके लिए एनएचएआई और परिवहन विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की।

बर्न यूनिट के लिए मदद की घोषणा:बेनीवाल ने एसएमएस अस्पताल की बर्न यूनिट में सुधार के लिए सांसद कोष से 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह राशि यूनिट की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उपयोग की जाएगी।

सरकार पर तीखा हमला:बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वे हादसों के लिए उचित मुआवजा और राहत प्रदान करने में विफल रहे हैं।

नरेश मीणा मामले पर प्रतिक्रिया:हनुमान बेनिवाल ने नरेश मीणा के मामले में पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया और कहा कि वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने झूठे मुकदमों को खत्म कराने और जेल में बंद निर्दोष लोगों को रिहा कराने का प्रयास करने का वादा किया।

Previous
Next

Related Posts