Saturday, 29 August 2026

भोपाल के जंगल से 52 किलो सोना और ₹11 करोड़ कैश बरामद, IT विभाग की बड़ी कार्रवाई


भोपाल के जंगल से 52 किलो सोना और ₹11 करोड़ कैश बरामद, IT विभाग की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित मेंडोरी जंगल से 52 किलो सोना और ₹ 11 करोड़ कैश बरामद हुआ है। गुरुवार देर रात इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इस बड़ी कार्रवाई में बरामद सोने की कीमत करीब ₹ 40.47 करोड़ आंकी गई है। यह सोना और कैश एक कार से मिला। IT विभाग ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह धनराशि और सोना किसका है।

कार्रवाई का विवरण:यह बरामदगी मध्यप्रदेश में रियल एस्टेट कारोबारियों पर चल रही IT विभाग की रेड के दौरान हुई।IT विभाग ने पिछले दो दिनों में भोपाल और इंदौर में 51 ठिकानों पर छापेमारी की है।

कार मालिक से पूछताछ:सोना और कैश जिस कार में मिला है, वह कार चेतन गौर नाम के शख्स की है।चेतन गौर, RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा का दोस्त है।

19 दिसंबर को सौरभ शर्मा के घर पर लोकायुक्त की रेड में ₹2.85 करोड़ बरामद हुए थे।चेतन ने कहा कि उसे जंगल में मिले सोने और कैश की जानकारी नहीं है।

सोने और कैश की कीमत:52 किलो सोने की कीमत: ₹40.47 करोड़,कैश: ₹ 11 करोड़ और कुल बरामदगी: ₹ 51.47 करोड़ किए गए।

मामले की जांच जारी:IT विभाग और लोकायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ तेज कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जंगल में सोना और कैश क्यों रखा गया था और इसका उपयोग कहां होना था।


Previous
Next

Related Posts