Saturday, 29 August 2026

वागड़-मेवाड़ के आदिवासियों की समस्याओं को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल राजस्व मंडल अध्यक्ष हेमंत गेहरा से की मुलाकात


वागड़-मेवाड़ के आदिवासियों की समस्याओं को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल राजस्व मंडल अध्यक्ष हेमंत गेहरा से की मुलाकात

वागड़-मेवाड़ के आदिवासियों के मसीहा और पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के नेतृत्व में एक पांच सदस्यीय दल ने ग्राम दानी बोर्ड गांव की प्रशासनिक और राजस्व से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर शुक्रवार को राजस्व मंडल अजमेर का दौरा किया।

दल ने राजस्व मंडल के अध्यक्ष और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हेमंत गेहरा, नियंत्रक महावीर प्रसाद (आईएएस), सदस्य भवानी सिंह पालावत (आरएएस) और पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा से मुलाकात की।

मुलाकात के मुख्य बिंदु: ग्राम दानी बोर्ड गांव की विशेष समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।राजस्व विभाग के विशेष नियमों और प्रावधानों का हवाला देते हुए समाधान की मांग की गई। अधिकारियों ने इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र कदम उठाने का आश्वासन दिया।

समिति में उपस्थित प्रमुख सदस्य: सुखलाल निनामा, अध्यक्ष ग्राम दानी सुंद्राव,मणिलाल डामोर, प्रमुख ग्रामीण प्रतिनिधि,शंकर लाल पारगी, अध्यक्ष बरवाणिया,हितेश कुमार निनामा, उमेदपुराअन्य ग्रामीण प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

महेंद्रजीत सिंह मालवीया का वक्तव्य: मालवीया ने कहा कि, "वागड़-मेवाड़ के आदिवासियों की समस्याएं प्रशासनिक अनदेखी के कारण बढ़ रही हैं। ग्राम दानी बोर्ड गांव में मूलभूत सुविधाओं और प्रशासनिक समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए।"


Previous
Next

Related Posts