



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में शुक्रवार को राजस्थान पुलिस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के बीच ‘राजस्थान पुलिस सैलेरी पैकेज’ पर एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री ने इस पहल को पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस कार्मिकों के हित में बेहतर कल्याण योजनाओं के लिए प्रतिबद्ध है। एसबीआई की महाप्रबंधक नेटवर्क प्रथम श्रीमती रितु गौड़ और एडीजी डॉ. प्रशाखा माथुर ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
एसबीआई ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में ₹ 20 लाख और राजस्थान पुलिस कल्याण निधि में ₹ 30 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, और पुलिस विभाग एवं एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "यह एमओयू पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक अहम कदम है। राज्य सरकार आने वाले समय में पुलिस कार्मिकों के हित में और भी योजनाएं लेकर आएगी।"