भाजपा संगठन की मांग पर सरकार ने निकायों की साधारण सभा की बैठकअनिवार्य रूप से करने के दिए निर्देश: साधारण सभा की अनिवार्यता से लोकतंत्र मजबूत होगा: पुनीत कर्णावट
भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और जयपुर ग्रेटर के उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान राज्य सरकार द्वारा हर दो महीने में नगर निगम, नगर परिषद, और नगर पालिकाओं में साधारण सभा की अनिवार्यता लागू करने के आदेश की सराहना की। उन्होंने इसे लोकतंत्र को मजबूत करने और स्थानीय निकायों को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
साधारण सभा की आवश्यकता पर जोर: भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और जयपुर ग्रेटर के उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने कहा कि स्थानीय निकाय शहरी विकास का अहम हिस्सा हैं और शहर के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने बताया कि कई निकायों में साधारण सभा नहीं होने के कारण आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।राज्य सरकार के इस निर्णय से निकायों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा।
लोकतंत्र और विकास को मजबूती: कर्णावट ने कहा कि यह आदेश लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध सरकार की पहल है, जो स्थानीय निकायों को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाएगी। प्रत्येक दो महीने में होने वाली साधारण सभा जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक और उत्तरदायी बनाएगी।
भाजपा निकाय प्रमुखों को निर्देश: भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और जयपुर ग्रेटर के उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने भाजपा के नेतृत्व वाले सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के प्रमुखों से आग्रह किया कि वे सरकार के इस निर्णय को तुरंत प्रभाव से लागू करें। उन्होंने कहा कि यह कदम स्थानीय निकायों की बुनियाद को और मजबूत करेगा और जनता की समस्याओं का समाधान करने में सहायक होगा।