Saturday, 29 August 2026

जयपुर ग्रामीण लोकसभा चुनाव परिणाम पर हाईकोर्ट ने जारी किए नोटिस, कांग्रेस प्रत्याशी ने की रिकाउंटिंग की मांग


जयपुर ग्रामीण लोकसभा चुनाव परिणाम पर हाईकोर्ट ने जारी किए नोटिस, कांग्रेस प्रत्याशी ने की रिकाउंटिंग की मांग

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम को लेकर शुक्रवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किए। यह नोटिस कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा द्वारा दायर चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विनोद कुमार भारवानी की अदालत ने जारी किए। अदालत ने जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, भाजपा सांसद राव राजेंद्र सिंह, और सभी अन्य प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

चुनाव परिणाम और याचिका का आधार:लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के राव राजेंद्र सिंह ने 1615 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने 4 जून को आए परिणाम को चुनौती देते हुए रिकाउंटिंग की मांग की है।याचिका में दावा किया गया है कि हार के अंतर से खारिज वोटों की संख्या ज्यादा है।

कांग्रेस का तर्क: अनिल चोपड़ा के वकील संजय शर्मा ने कहा कि परिणाम के दिन रिटर्निंग ऑफिसर को आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। 1225 पोस्टल बैलेट खारिज होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन नोट शीट में कुल 2738 पोस्टल बैलेट खारिज होने का उल्लेख है। खारिज किए गए मत पत्रों को प्रत्याशी को दिखाने की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, जो कि रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपल्स एक्ट के अनुसार अनिवार्य है।

हाईकोर्ट का निर्देश: हाईकोर्ट ने मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, और सभी संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।अदालत ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मामले की गहन जांच के संकेत दिए।

Previous
Next

Related Posts