Saturday, 29 August 2026

जोधपुर में ऑपरेशन ‘मिशन संकल्प’: गांजे के 21 किलो पौधे जब्त, 10.5 लाख रुपये की कीमत, एक गिरफ्तार


जोधपुर में ऑपरेशन ‘मिशन संकल्प’: गांजे के 21 किलो पौधे जब्त, 10.5 लाख रुपये की कीमत, एक गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘मिशन संकल्प’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। लूनी कस्बे की इन्द्रा कॉलोनी में एक मकान के चौक में उगाए गए 21 किलो गांजे के छह पौधों को जब्त किया गया। इनकी बाजार में अनुमानित कीमत 10 लाख 50 हजार रुपये है। इस मामले में मकान मालिक हरीश प्रजापत (37) को गिरफ्तार किया गया है।

ड्रग्स रोकथाम के तहत कार्रवाई:डीसीपी पश्चिम राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि ड्रग्स की रोकथाम और मादक पदार्थ पेडलरों पर कार्रवाई के लिए ‘मिशन संकल्प’ अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत हेल्पलाइन-वॉट्सएप नंबर 8764519202 पर सूचना मिली कि इन्द्रा कॉलोनी में एक मकान में गांजे के पौधे उगाए जा रहे हैं।

मकान से गांजे के पौधों की जब्ती:सूचना के बाद डीसीपी ऑफिस से हेड कांस्टेबल शैतानसिंह और नरसिंहराम को मौके पर भेजा गया।तस्दीक के बाद लूनी थानाधिकारी हुकमसिंह के नेतृत्व में दबिश दी गई।मकान के चौक में छह गांजे के पौधे उगाए हुए मिले, जिनका वजन 21 किलो था।

गांजे की खेती का उद्देश्य:पूछताछ में मकान मालिक हरीश प्रजापत ने बताया कि इन पौधों को सप्लाई और व्यक्तिगत सेव के लिए उगाया गया था।इन पौधों पर फूल और कलियां आ चुकी थीं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई:एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि बीते 20 दिनों में एनडीपीएस एक्ट के 11 मामले दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।इस दौरान कुल 87 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए।

‘मिशन संकल्प’ की उपलब्धियां:डीसीपी वर्मा ने कहा कि ड्रग्स रोकथाम के लिए जनता से सहयोग लिया जा रहा है।हेल्पलाइन नंबर पर आई सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।


Previous
Next

Related Posts