Saturday, 29 August 2026

जयपुर केमिकल टैंकर हादसा: 12 की मौत, 34 का ICU में इलाज; मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका


जयपुर केमिकल टैंकर हादसा: 12 की मौत, 34 का ICU में इलाज; मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

राजस्थान की राजधानी जयपुर के भांकरोटा इलाके में हुए केमिकल टैंकर हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 34 घायलों का इलाज सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ICU वार्ड में चल रहा है। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

घायलों की स्थिति गंभीर, डॉक्टर्स की पूरी कोशिश

SMS अस्पताल में डॉक्टर्स की विशेष टीम घायलों का इलाज कर रही है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत नाजुक है, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

SMS हॉस्पिटल में एडमिट घायलों की लिस्ट

क्रम संख्या नाम उम्र (वर्ष)
1 गोविंद नारायण 33
2 संदीप 30
3 बनवारी लाल 32
4 शाहिद 34
5 अशोक पारीक 35
6 वंजीता 23
7 राधेश्याम चौधरी 32
8 लाला राम 28
9 सहाबुद्दीन 35
10 नरेश 36
11 अमर 42
12 हरलाल 29
13 शिवा 32
14 राजू राज 40
15 गीता 23
16 शैलेन्द्र 35
17 लोकेश कुमार 18
18 शबनम 24
19 फिजन 20
20 राजू लाल जाट 34
21 बबलू गुर्जर 21
22 कपिल 24
23 सुरेन्द्र 50
24 महेन्द्र 42
25 सुनील 20
26 अशोक 35
27 जगदीश रैगर 30
28 सौमराज मीना 28
29 युसूफ 45
30 लीला 45
31 लक्ष्मण 37
32 विजेन्द्र 36
33 निर्मला 68

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नजर बनाए हुए हैं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं मामले पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

हादसे की जांच जारी

हादसे के कारणों की जांच के लिए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त टीम बनाई है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, टैंकरों की टक्कर के बाद हुए विस्फोट में आग फैल गई, जिसमें कई गाड़ियां और लोग चपेट में आ गए।

Previous
Next

Related Posts