Saturday, 29 August 2026

जयपुर: भांकरोटा में केमिकल टैंकर हादसा, 7 की मौत, 40 गाड़ियां जलकर खाक, अजमेर हाईवे जाम


जयपुर: भांकरोटा में केमिकल टैंकर हादसा, 7 की मौत, 40 गाड़ियां जलकर खाक, अजमेर हाईवे जाम

जयपुर में आज शुक्रवार सुबह अजमेर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। भांकरोटा इलाके में केमिकल से भरे दो टैंकरों की टक्कर के बाद आग लग गई, जिसने भयानक रूप ले लिया। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 से अधिक लोग झुलस गए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

हादसे का घटनाक्रम

सुबह 6 बजे हुए इस हादसे में दो केमिकल टैंकर टकराने के बाद आग भड़क गई। आग के कारण 40 गाड़ियां, जिसमें एक स्लीपर बस और हाईवे किनारे की पाइप फैक्ट्री भी शामिल है, जलकर खाक हो गईं। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि टक्कर के बाद पास खड़ी एक सीएनजी गाड़ी में भी विस्फोट हुआ, जिससे आग और तेजी से फैल गई

रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों का इलाज

दमकल की करीब दो दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। झुलसे हुए 23 लोगों को सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

धमाके की भीषणता और इलाके में दहशत

इस हादसे के दौरान हुए विस्फोट की आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद आसमान में दर्जनों मीटर ऊंची आग की लपटें दिखाई दीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल के पास एक पेट्रोल पंप और स्कूल भी था, लेकिन दमकल कर्मियों ने वहां आग फैलने से रोक लिया।

सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने और बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लेने की बात कही।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

जयपुर जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें लगातार स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई हैं। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि टैंकरों की टक्कर और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा गुरुवार को जयपुर में हुई दुर्घटना के घायलों का हाल

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा गुरुवार को जयपुर में हुई दुर्घटना के घायलों का हाल जानने एसएमएस अस्पताल पहुंचे। उनके साथ विधायक जाकिर हुसैन गेसावत, अमीन कागजी, अमित चाचन, विकास चौधरी, सुरेश गुर्जर, और पूर्व विधायक बाबूलाल नागर भी उपस्थित रहे।डोटासरा ने की संवेदना व्यक्त: गोविंद सिंह डोटासरा ने दुर्घटना को दुखद बताते हुए घायलों और उनके परिवारजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए कि घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन गेसावत और अमीन कागजी ने अस्पताल प्रशासन से घायलों की स्थिति और इलाज की जानकारी ली।अमित चाचन, विकास चौधरी,और सुरेश गुर्जर ने घायलों के परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।पूर्व विधायक बाबूलाल नागर ने दुर्घटना को लेकर प्रशासन से तेज कार्रवाई की मांग की|

SMS हॉस्पिटल में एडमिट घायलों की लिस्ट

क्रम संख्या नाम उम्र (वर्ष)
1 गोविंद नारायण 33
2 संदीप 30
3 बनवारी लाल 32
4 शाहिद 34
5 अशोक पारीक 35
6 वंजीता 23
7 राधेश्याम चौधरी 32
8 लाला राम 28
9 सहाबुद्दीन 35
10 नरेश 36
11 अमर 42
12 हरलाल 29
13 शिवा 32
14 राजू राज 40
15 गीता 23
16 शैलेन्द्र 35
17 लोकेश कुमार 18
18 शबनम 24
19 फिजन 20
20 राजू लाल जाट 34
21 बबलू गुर्जर 21
22 कपिल 24
23 सुरेन्द्र 50
24 महेन्द्र 42
25 सुनील 20
26 अशोक 35
27 जगदीश रैगर 30
28 सौमराज मीना 28
29 युसूफ 45
30 लीला 45
31 लक्ष्मण 37
32 विजेन्द्र 36
33 निर्मला 68
    Previous
    Next

    Related Posts