Saturday, 29 August 2026

दरगाह संकट मोचन महादेव मंदिर विवाद: वादी विष्णु गुप्ता ने सुरक्षा की मांग, प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे बयान


दरगाह संकट मोचन महादेव मंदिर विवाद: वादी विष्णु गुप्ता ने सुरक्षा की मांग, प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे बयान

दरगाह संकट मोचन महादेव मंदिर विवाद को लेकर वादी विष्णु गुप्ता ने अपनी और अपने अधिवक्ता व सहयोगियों की सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में सनातन धर्म रक्षा संघ, शिवसेना, और अन्य हिंदू संगठनों ने राज्य सरकार पर सुरक्षा के इंतजाम न करने का आरोप लगाया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित: वादी विष्णु गुप्ता गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 को दोपहर 3:30 बजे वैशालीनगर स्थित तपस्वी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता वरुण कुमार सिंह और अन्य वकील भी मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की गई है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

प्रमुख मांगे: सनातन धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष और पूर्व जज अजय शर्मा ने बताया कि 6 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री को भेजे गए पांच सूत्रीय मांग पत्र में वादी, उनके अधिवक्ता, और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों को सुरक्षा दिलाने की मांग की गई थी। आगामी 20 दिसंबर 2024 को अजमेर न्यायालय में इस विवाद की सुनवाई होनी है, जिसमें वादी और उनके अधिवक्ता उपस्थित रहेंगे।

वादी को जान से मारने की धमकियां मिलने की कई घटनाओं की शिकायत क्रिश्चियन गंज थाने और पुलिस अधीक्षक अजमेर को की जा चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा प्रदान न करना प्रशासन और सरकार की लापरवाही दर्शाता है।

संवैधानिक अधिकारों का हनन: वादी विष्णु गुप्ता का कहना है कि उन्हें मिल रही धमकियां उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन हैं। इस मामले में यदि कोई अप्रिय घटना होती है, तो यह भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचा सकती है।

बैठक और निर्णय: वैशालीनगर के तपस्वी भवन में आयोजित बैठक में सनातन धर्म रक्षा संघ, शिवसेना और अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि वादी, उनके अधिवक्ता और संगठन के पदाधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:देवेंद्र त्रिपाठी,तरुण वर्मा,राम सिंह उदावत,डॉक्टर लाल थदानी,इंजीनियर अशोक शर्मा,डॉक्टर कुलदीप शर्मा,वादी के अधिवक्ता विजय शर्माऔर शिवसेना जिला प्रमुख हेमंत वर्मा उपस्थित रहे।

पुलिस और प्रशासन से मांग: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान और 20 दिसंबर को होने वाली सुनवाई के लिए न्यायालय परिसर में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की गई है।

Previous
Next

Related Posts