Saturday, 29 August 2026

चाय के साथ इन चीज़ों का सेवन भूलकर भी ना करें: स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है


चाय के साथ इन चीज़ों का सेवन भूलकर भी ना करें: स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है

हमारे देश में चाय का चलन बहुत आम है। सुबह की शुरुआत चाय के बिना अधूरी मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है? विशेषज्ञों के अनुसार, चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन शरीर में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, यहां तक कि गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

चाय और सिगरेट का खतरनाक संयोजन:आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. पीयूष त्रिवेदी के अनुसार, चाय के साथ सिगरेट का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। सिगरेट में मौजूद हानिकारक तत्व और चाय में मौजूद कैफीन मिलकर शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

हरी सब्जियों का सेवन चाय के साथ क्यों नहीं? हरी सब्जियों में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है। चाय में मौजूद टैनिक एसिड आयरन के संश्लेषण को रोक देता है। इससे शरीर में खून की कमी, पाचन संबंधी समस्याएं, और अन्य बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए चाय के साथ हरी सब्जियों का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।

गर्म देशों में चाय का अधिक सेवन क्यों हानिकारक?
डॉ.अभी बात हो चुकी है दोबारा मत करो आज आज मत करो बेबीअपलोड त्रिवेदी ने बताया कि गर्म देशों में चाय का सेवन पेट में अम्लीयता (एसिडिटी) को बढ़ा सकता है। यह सीने और पेट में जलन का कारण बन सकता है। ऐसे देशों में चाय का अधिक सेवन जहर के समान है।

क्या सावधानी बरतें?

चाय के साथ सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करें। हरी सब्जियों और आयरन युक्त आहार को चाय के साथ न खाएं।गर्म जलवायु में चाय का सीमित सेवन करें। चाय पीने के बाद पानी पिएं ताकि पेट में अम्लीयता कम हो।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि चाय का आनंद उठाएं, लेकिन इसे संयम से और सही समय पर पिएं।

डॉ. पीयूष त्रिवेदी ,आयुर्वेद विशेषज्ञ राजस्थान विधानसभा जयपुर । M No: 9828011871.

    Previous
    Next

    Related Posts