Saturday, 29 August 2026

तेलंगाना से भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की माता जी को मुख्यमंत्री शर्मा,पूर्व मुख्यमंत्री राजे, उपमुख्य मंत्री दिया कुमारी प्रेमचंद सहितकई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा भारी जनसैलाब


तेलंगाना से भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की माता जी को मुख्यमंत्री शर्मा,पूर्व मुख्यमंत्री राजे, उपमुख्य मंत्री दिया कुमारी प्रेमचंद सहितकई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा भारी जनसैलाब

पुष्कर में वैष्णव धर्मशाला में भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री चंद्रशेखर की माताजी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेम कुमार बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, श्रीजी महाराज, औंकारसिंह लखावत, राजेंद्रसिंह राठौड़ समेत कई दिग्गज नेता, मंत्री और विधायक पहुंचे।

श्रद्धांजलि सभा में साधु-संतों का भी विशेष आगमन हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साधु-संतों का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया। सभा में भारी जनसैलाब उमड़ा, जिससे पुष्कर का वातावरण भावनात्मक और श्रद्धा से परिपूर्ण हो गया।

इस मौके पर नेताओं ने चंद्रशेखर की माताजी के योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। साधु-संतों और उपस्थित जनसमूह ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा में पुष्कर की वैष्णव धर्मशाला श्रद्धालुओं और गणमान्य व्यक्तियों से भरी रही।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, "चंद्रशेखर जी की माताजी का जीवन हमें समर्पण और त्याग की प्रेरणा देता है। उनका निधन समाज और भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति है।"

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपने संबोधन में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "यह दुखद क्षण हम सभी को साथ मिलकर सहन करना होगा।

पवित्र सरोवर के घाट पर अपनी माताजी के लिए  चंद्रशेखर ने करवाया 21 कन्याओं को भोजन करवाया 

तेलंगानाकि भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की दिवंगत माताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सिंह , प्रेम चंद बैरवा , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मिक शांति के लिए कामना की । बुधवार को  स्थानीय वैष्णव धर्मशाला में दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था । जिसमें सम्पूर्ण राजस्थान से हजारों लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए पुष्कर पहुंचे थे ।

निंबार्क पीठाधीश्वर जगतगुरु श्यामशरण जी देवाचार्य महाराज  ने श्रद्धासुमन अर्पित कर दिए आशीर्वचन 

इस अवसर पर जगतगुरु निंबार्काचार्य महाराज ने भी पुष्पांजलि अर्पित करके दिवंगत पुण्यात्मा की आत्मिक शांति के लिए कामना की । साथ ही शोक संतप्त परिवारजनों को आशीर्वचन देते हुए दुःख की इस घड़ी में शांत रहकर माताजी के बताए गए मार्गो पर चलने की अपील की ।

श्रद्धांजलि सभा में आज मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सिंह , प्रेम चंद बैरवा , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ , केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत , केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल , केबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा, केबिनेट मंत्री बेढम सिंह , आरएसएस के पदाधिकारी निंबाराम , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी , पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ , धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत , देवनारायण बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश भडाना , किसान आयोग के चेयरमैन सी आर चौधरी के साथ साथ राजस्थान बीजेपी के सैकड़ों वरिष्ठ नेता , बोर्ड चेयरमैन , प्रदेश संगठन के पदाधिकारी , जिला प्रमुख , महापौर , निकाय अध्यक्ष , भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य राजनैतिक दलों के राजनेता , राज्य के कई उद्योगपति , राजस्थान पुलिस एवं प्रशासन के कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी , गणमान्य नागरिकों के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में संपूर्ण राजस्थान से भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओ ने आज पुष्कर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में पुष्पांजलि देकर दिवंगत पुण्यात्मा की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की ।


चंद्रशेखर ने सरोवर के घाट पर किया पिंडदान ~ 21 कन्याओं को भोजन करवाकर लिया आशीर्वाद 

श्रद्धांजलि सभा से पूर्व चंद्रशेखर ने आज पवित्र सरोवर के ब्रम्ह घाट पर बैठकर विद्वान तीर्थ पुरोहित सुभाष पाराशर के सानिध्य में अपनी माताजी की आत्मिक शांति के लिए पिंडदान तर्पण कर्म किया । वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लगभग दो घंटों तक चले इस कर्मकाण्ड पूजन के पश्चात चंद्रशेखर ने स्थानीय गिरिधर गोपाल मंदिर परशुराम द्वारा में फ़ियोर दी लोटो स्कूल की 21 कन्याओं को अपने हाथों से भोजन ग्रहण करवाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । दिलचस्प बात यह रही कि इस अवसर पर मौजूद केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी कन्याओं को भोजन परोसकर आशीर्वाद लिया ।

प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली और उनकी टीम ने दी भजनों की प्रस्तुति 

श्रद्धांजलि सभा के दौरान राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक एवं गौ सेवक प्रकाश माली और उनके साथी कलाकारों ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां दी । लगभग तीन घंटे तक चले इस आयोजन में प्रकाश माली ने निर्गुणी , चेतावनी भजनों सहित भगवान के संकीर्तन की धुन गाई । 

पुष्कर के कार्यक्रम में जिला कलक्टर लोकबंधु एवं अजमेर एसपी वंदिता राणा , एडीएम सिटी गजेंद्र सिंह , एसडीएम गौरव मित्तल , एडिशनल एसपी दीपक शर्मा , ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी , थाना प्रभारी घनश्याम सिंह राठौड़ सहित जिले के तमाम पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी एक्टिव मोड़ पर नजर आए । सभा में आने वाले नेताओं के लिए सुरक्षा के साथ साथ ट्रैफिक यातायात के भी शानदार बंदोबस्त किए गए थे । 

Previous
Next

Related Posts