Saturday, 29 August 2026

जयपुर-आगरा हाईवे पर ट्रक ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, एक पुलिसकर्मी की मौत, दूसरा घायल


जयपुर-आगरा हाईवे पर ट्रक ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, एक पुलिसकर्मी की मौत, दूसरा घायल

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे बस्सी इलाके के राजाधोक टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी पुलिस वैन (पीसीआर) को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय कॉन्स्टेबल अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा हेड कॉन्स्टेबल और ट्रक ड्राइवर घायल हो गए।

बस्सी थाना अधिकारी राजीव यदुवंशी ने बताया कि हादसे के वक्त पीसीआर वैन टोल प्लाजा पर खड़ी थी। इसमें तैनात हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल अतर सिंह पास के ढाबे से खाना खाकर वापस वैन की तरफ लौट रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?: हेड कॉन्स्टेबल पहले ही पीसीआर वैन में बैठ चुके थे।कॉन्स्टेबल अतर सिंह जैसे ही वैन के पास पहुंचे, जयपुर से भरतपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने पीसीआर वैन सहित वहां खड़ी दो अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक ड्राइवर घायल, पुलिस ने लिया हिरासत में:  ट्रक ड्राइवर रामकेश मीणा हादसे में घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर प्राथमिक इलाज के लिए भेजा है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया।


Previous
Next

Related Posts