Saturday, 29 August 2026

राष्ट्रीय ओरिएंटेशन सेमिनार का आयोजन: लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की है रीढ़, सरकार प्रोत्साहित करने के लिए उठा रही है कदम: गोविंद जोशी


राष्ट्रीय ओरिएंटेशन सेमिनार का आयोजन: लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की है रीढ़, सरकार प्रोत्साहित करने के लिए उठा रही है कदम:  गोविंद जोशी

लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय, भारत सरकार के लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम विकास कार्यालय द्वारा 17-18 दिसंबर को राष्ट्रीय ओरिएंटेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम विकास कार्यालय परिसर, जयपुर में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में CPSUs, GeM पोर्टल, TReDS जैसी योजनाओं और प्रक्रियाओं को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों जैसे IOCL, NWR, REIL, NPCIL, BPCL, FCI, HRRL और TReDS ने हिस्सा लिया। इन इकाइयों के प्रतिनिधियों ने अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की।

इस अवसर पर एमएसएमई मंत्रालय के प्रमुख अधिकारी जैसे एसके सुमन, महानिदेशक (ICOL), एसआर फुनेल, अतिरिक्त महानिदेशक (REIL) और रमेश चंद, NPCIL के प्रतिनिधि सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक गोविंद जोशी ने की। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों और अतिथियों को संबोधित करते हुए एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार इसे प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कदम उठा रही है।

कार्यक्रम के दौरान रत्न भटनागर, सहायक निदेशक ने एमएसएमई और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और एमएसएमई के विकास में GeM पोर्टल और TReDS जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लाभों पर चर्चा की।

इस सेमिनार का सफल संचालन गिरीश कुमार और श्रीमती अनीला चौधरी, सहायक निदेशक द्वारा किया गया। सत्यम मेहता, सहायक निदेशक ने कार्यक्रम के अंत में सार्वजनिक खरीद नीतियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में FORTI, VKIA और महिला उद्यमियों ने सक्रिय भागीदारी की। इसके साथ ही CPSUs ने अपने उत्पादों का पंजीकरण भी कराया।

Previous
Next

Related Posts