Saturday, 29 August 2026

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने देवेश्वर राठौड़


भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने देवेश्वर राठौड़

नागौर जिले के मंडल जोधा गांव और वर्तमान में जयपुर निवासी देवेश्वर सिंह राठौड़ ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। 14 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में देश को 456 युवा सैन्य अधिकारी मिले, जिनमें देवेश्वर भी शामिल हैं।

देवेश्वर राठौड़ ने जयपुर के संस्कार स्कूल से कक्षा 12वीं में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और प्रथम प्रयास में ही कोर्स में प्रवेश हासिल किया। इसके बाद उन्होंने टेली कम्युनिकेशन में B.Tech की डिग्री पूरी कर IMA देहरादून से कठिन प्रशिक्षण के बाद लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया।

देवेश्वर के परिवार का भी शैक्षिक और सैन्य पृष्ठभूमि से गहरा नाता है। उनके बड़े पापा जगदीश सिंह राठौड़ कृषि विभाग में सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर हैं, कुंदन सिंह प्रिंसिपल हैं, और उनके पिता संपत सिंह वाइस प्रिंसिपल पद पर कार्यरत हैं। देवेश्वर ने अपनी सफलता का श्रेय दादा सुबेदार स्व. स्वरूप सिंह, नानोसा कैप्टन जयपाल सिंह, बड़े पापा और माता-पिता की प्रेरणा और प्रोत्साहन को दिया है।

Previous
Next

Related Posts