Saturday, 29 August 2026

महिला सशक्तिकरण पर पीएम मोदी: स्वयं सहायता समूहों को मिले 8 लाख करोड़, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा


महिला सशक्तिकरण पर पीएम मोदी: स्वयं सहायता समूहों को मिले 8 लाख करोड़, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जयपुर के कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को 8 लाख करोड़ रुपए का वित्तीय सहयोग दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "महिला स्वयं सहायता समूह देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। हमने इन समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए नए बाजार उपलब्ध कराए हैं, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिली है।"

21वीं सदी में महिलाओं की ताकत जरूरी: पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के विकास के लिए नारी का सशक्त होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ी तेजी आई है।

बैंक सखियों का योगदान: प्रधानमंत्री ने बैंक सखियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने डिजिटल बैंकिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोदी ने कहा, "अब बैंक सखियां बीमा योजनाओं से भी ग्रामीण महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगी।"

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आयाम:पीएम मोदी ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से न केवल महिलाओं को रोजगार मिला है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा और दिशा मिली है। उन्होंने कहा, "सेल्फ हेल्प ग्रुप हमारी समृद्ध ग्रामीण अर्थव्यवस्था की पुरानी विरासत को सहेजते हुए आधुनिकता की ओर भी बढ़ रहे हैं।"


Previous
Next

Related Posts