Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी का देखें लाइव कार्यक्रम: प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला: जल विवाद बढ़ाने का आरोप, ईआरसीपी शिलान्यास से राजस्थान को मिलेगी राहत


पीएम मोदी का देखें लाइव कार्यक्रम: प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला: जल विवाद बढ़ाने का आरोप, ईआरसीपी शिलान्यास से राजस्थान को मिलेगी राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जयपुर के सांगानेर स्थित दादिया में आयोजित कार्यक्रम में पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (पीकेसी-ईआरसीपी) का शिलान्यास किया। भजनलाल सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 46 हजार करोड़ रुपए से अधिक की 24 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जल विवाद का समाधान करने की बजाय इसे बढ़ावा दिया। उन्होंने नर्मदा नदी परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब कांग्रेस और एनजीओ ने पानी की आपूर्ति रोकने के लिए कई हथकंडे अपनाए। मोदी ने कहा, "हम पानी का महत्व समझते थे, इसलिए बिना किसी झगड़े के नर्मदा का पानी राजस्थान तक पहुंचाया।"

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच फरवरी 2024 में हुए पीकेसी-ईआरसीपी समझौते को भी सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से राजस्थान के 21 जिलों में पीने और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा और हर घर तक नल से जल पहुंचाने का सपना साकार होगा।

जल संरक्षण और रेनवाटर हार्वेस्टिंग पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जल संरक्षण के प्रयासों के तहत देशभर में 3 लाख से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान का कोई बेटा-बेटी अपनी धरती मां को प्यासा नहीं रखना चाहेगा।"

नदियों को जोड़ने की योजना: मोदी ने गुजरात की साबरमती नदी का उदाहरण देते हुए कहा कि नदियों को जोड़ने के कारण आज साबरमती में पानी भरा हुआ है और अहमदाबाद में रिवर फ्रंट बन चुका है। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी योजना भी राजस्थान में जल संकट को दूर करेगी।

कांग्रेस सरकार पर पेपर लीक और महंगाई के आरोप:पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार पर राजस्थान के युवाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पेपर लीक की घटनाएं राजस्थान की पहचान बन गई थीं। भाजपा सरकार ने आते ही इनकी जांच शुरू की और कई गिरफ्तारियां भी हुईं। इसके अलावा भाजपा सरकार ने हजारों भर्तियां भी निकाली हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय राजस्थान के लोगों को महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदना पड़ता था। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत दी।

मोदी का राजस्थान की जनता को संदेश:प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सुशासन की गारंटी है और जनता का विश्वास ही भाजपा की सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य विकास और जनकल्याण है, और राजस्थान की जनता को इससे फायदा होगा।


जयपुर के दादिया में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, रोड शो के जरिए कार्यक्रम स्थल पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भजनलाल सरकार के एक साल पूरा होने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयपुर के दादिया पहुंचे। पीएम मोदी का स्वागत बेहद भव्य तरीके से किया गया। हेलीपैड से कार्यक्रम के मंच तक प्रधानमंत्री मोदी खुली जीप में रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा कर उत्साह का माहौल बना दिया। जयपुर के दादिया क्षेत्र में प्रधानमंत्री का काफिला पहुंचते ही चारों ओर 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे गूंज उठे।

कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें जल, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। साथ ही वे राज्य सरकार की उपलब्धियों और आगे की योजनाओं को लेकर जनता को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी जयपुर पहुंचे,हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल दादिया के लिए हुए रवह रवाना

भजनलाल सरकार के एक साल पूरा होने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर पहुंच गए हैं। कुछ देर में वे हेलिकॉप्टर से दादिया में कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। पीएम यहां 45 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जयपुर के सांगानेर स्थित दादिया से ऊर्जा, सड़क, रेलवे और जल संसाधन से जुड़ी 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 11,000 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं का उद्घाटन और 35,300 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।

महत्वपूर्ण परियोजनाएं: नवनेरा बैराज और स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन नेटवर्क का उद्घाटन।

रेलवे विद्युतीकरण: भीलड़ी-समदड़ी-लूणी-जोधपुर-मेड़ता रोड-डेगाना-रतनगढ़ खंड का विद्युतीकरण।

दिल्ली-वडोदरा ग्रीन फील्ड अलाइनमेंट (एनएच-148एन) के 12वें पैकेज में मेज नदी पर प्रमुख पुल का उद्घाटन।

रामगढ़ बैराज और महलपुर बैराज निर्माण की आधारशिला।

नहर परियोजना: चंबल नदी से नवनेरा बैराज के माध्यम से बीसलपुर और ईसरदा बांध तक पानी स्थानांतरित करने की प्रणाली।

प्रमुख लाभ: रेलवे विद्युतीकरण से यात्रा समय में कमी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा।

स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन नेटवर्क से राज्य में ऊर्जा आपूर्ति का आधुनिकीकरण।

जल परियोजनाएं: कृषि क्षेत्र को बढ़ावा और पेयजल आपूर्ति में सुधार।

Previous
Next

Related Posts