



राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय के नवीन भवन के निर्माण की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित भवन निर्माण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को सायं 4 बजे वार रूम, हॉस्पिटल रोड, जयपुर पर सम्पन्न हुई।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, प्रमोद जैन भाया, रामलाल जाट, विधायक रोहित बोहरा, दिनेश खोडनिया, संगठन महासचिव ललित तूनवाल, महासचिव रामसिंह कस्वा, सीए नितिन व्यास, एडवोकेट कुलदीप पूनियां उपस्थित रहे।