



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर के सांगानेर स्थित दादिया ग्राम में 17 दिसंबर को आयोजित राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और प्रचार-प्रसार से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और राजस्थान की जनता को नई योजनाओं और सौगातों से लाभान्वित करेंगे।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि देश में चार ही जातियां हैं—युवा, किसान, महिला और मजदूर। राज्य सरकार ने उनकी सोच के अनुसार अपनी प्रथम वर्षगांठ पर चारों वर्गों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए हैं। 12 दिसंबर: युवाओं के लिए,13 दिसंबर: किसानों के लिए,14 दिसंबर: महिलाओं के लिए और 15 दिसंबर: मजदूर और वंचित वर्ग के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र के 50 प्रतिशत वादे प्रथम वर्ष में ही पूरे कर लिए हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार शेष वादों को भी पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री शर्मा ने दादिया ग्राम के आयोजन स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का किया निरीक्षण,अधिकारियों को निर्देश दिए:
बैठने की व्यवस्था: मंत्रीगण, विधायकों और आमजन के लिए उचित व्यवस्था।
साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण:स्थल पर रंगोली बनवाने का निर्देश। होर्डिंग और बैनर लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार।
पीने के पानी और अन्य सुविधाएं: आमजन के लिए सभी सुविधाओं का ध्यान रखने का निर्देश।
इस आयोजन को राजस्थान के राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत करने का बड़ा मंच होगा।