Saturday, 29 August 2026

जयपुर: उत्कर्ष कोचिंग के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार


जयपुर: उत्कर्ष कोचिंग के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार

जयपुर में उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शन को खत्म किया। प्रदर्शनकारी मुख्य सड़क को जाम करने का प्रयास कर रहे थे। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

रविवार (15 दिसंबर) को उत्कर्ष कोचिंग सेंटर में क्लास के दौरान कई छात्रों के बेहोश होने की घटना सामने आई थी।इसके बाद सोमवार को ग्रेटर नगर निगम की टीम ने कोचिंग को सील कर दिया।मौके पर पहुंची FSL टीम ने पानी के सैंपल लिए और CCTV फुटेज भी जब्त किए।

छात्रों का प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई:सोमवार को कोचिंग सेंटर सील किए जाने के बाद से छात्र और एनएसयूआई कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी सड़क पर जाम लगाने की कोशिश कर रहे थे।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि कोचिंग सील किए जाने से उनका करियर बर्बाद हो सकता है।छात्रों ने कोचिंग को फिर से खोलने की मांग की।

क्या हुई निगम की कार्रवाई ? ग्रेटर नगर निगम की टीम ने उत्कर्ष कोचिंग सेंटर को सील किया।FSL टीम ने पानी के सैंपल लिए और CCTV फुटेज जब्त किए।निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए छात्रों ने कहा कि सील खोलने से उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।


Previous
Next

Related Posts