



नेशनल हाईवे 8 पर सोमवार को एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टैंकर पलटने से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। भाबरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल एवं फायर सेफ्टी टीमों को बुलाया गया। टीम ने क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया और गैस रिसाव को रोकने में सफलता पाई।
पुलिस के अनुसार टैंकर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। महारोज मोड़ पर टैंकर अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर पलट गया।पलटने के साथ ही टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
यातायात डायवर्ट: हाईवे पर यातायात रोककर अन्य मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया।दमकल और फायर सेफ्टी टीमों ने रिसाव को नियंत्रित करने के लिए काम किया।
फायर सेफ्टी टीमों ने मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव को नियंत्रित करने में सफलता पाई। क्रेन की मदद से पलटे हुए टैंकर को सीधा किया गया।हादसे के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
भाबरू थाना पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के लिए एहतियातन पूरा क्षेत्र खाली करवाया गया और यातायात को रोक दिया गया। फायर सेफ्टी टीम की तेजी से कार्यवाही के कारण बड़ा हादसा टल गया।
घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि टैंकर को हटा दिया गया है और जल्द ही हाईवे पर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा।