



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जयपुर पहुंचेंगे और 'पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट' (पीकेसी-ईआरसीपी) का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य प्रदेश के 21 जिलों को पीने और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना है। पीएम मोदी नौ दिन में दूसरी बार जयपुर का दौरा कर रहे हैं।
पीएम मोदी के कार्यक्रम का शेड्यूल: सुबह 11:50 बजे: प्रधानमंत्री जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।12:10 बजे: हेलिकॉप्टर से सांगानेर के दादिया सभा स्थल पर पहुंचेंगे। विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट' के पहले चरण का शिलान्यास करेंगे। जनसभा को संबोधित करेंगे।
पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट' परियोजना पूर्वी राजस्थान के 21 जिलों को पीने और सिंचाई का पानी उपलब्ध कराएगी। पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट के तहत पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों को जोड़ने की योजना बनाई गई है।
पेयजल लाभ: जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में राहत मिलेगी।
सिंचाई के लिए पानी: किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।
परियोजना के लाभार्थी जिले: जयपुर, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, दौसा, करौली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, गंगापुर सिटी, ब्यावर, केकड़ी, दूदू, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, डीग, और जयपुर ग्रामीण।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह परियोजना पूर्वी राजस्थान के जल संकटग्रस्त क्षेत्रों को न केवल राहत प्रदान करेगी, बल्कि कृषि उत्पादकता को भी बढ़ाएगी।