Saturday, 29 August 2026

सीएम भजनलाल शर्मा ने सेन्ट्रल पार्क में किया मॉर्निंग वॉक, कहा- "स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए"


सीएम भजनलाल शर्मा ने सेन्ट्रल पार्क में किया मॉर्निंग वॉक, कहा- "स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह सेन्ट्रल पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट और अन्य बीजेपी नेताओं के साथ मॉर्निंग वॉक की। वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने पार्क में मौजूद अन्य लोगों से बातचीत की और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। सीएम ने कहा कि सुबह की वॉक, योगा और प्राणायाम से दिनभर ताजगी बनी रहती है और काम में मन लगता है। उन्होंने लोगों को स्वस्थ और मस्त रहने का सुझाव देते हुए कहा कि नियमित व्यायाम से न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

इस दौरान मीडिया ने मुख्यमंत्री से ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) पर सवाल किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने मुस्कुराते हुए कहा, "आप स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए, आगे सारी चीज़ें ठीक होती जाएंगी।" बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जयपुर के दादिया से संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास करेंगे। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग की थी और इसके लिए 9 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया था। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी सरकार ने परियोजना को संशोधित करते हुए मध्यप्रदेश सरकार के साथ समझौता किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना के पहले चरण का शिलान्यास करने जा रहे हैं।

Previous
Next

Related Posts