Saturday, 29 August 2026

सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर अंत्योदय सेवा शिविर, मुख्यमंत्री शर्मा ने दी योजनाओं की सौगात


सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर अंत्योदय सेवा शिविर, मुख्यमंत्री शर्मा ने दी योजनाओं की सौगात

राजस्थान सरकार के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर अंत्योदय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की और राज्य के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का आयोजन जयपुर स्थित पिंजरापोल गौशाला में हुआ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने एक वर्ष में प्रदेश के विकास को नई दिशा दी है। हमने हर वर्ग के सशक्तीकरण के लिए योजनाएं लागू की हैं और आने वाले चार सालों में अपने सभी वादे पूरे करेंगे। अंत्योदय सेवा शिविर हमारे दृढ़ संकल्प और जरूरतमंद वर्गों को संबल देने का प्रतीक है।"

मुख्य घोषणाएं और योजनाएं:मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना:लाभार्थी: असंगठित श्रमिक, ट्रांसपोर्ट वर्कर, केयर वर्कर, सफाई कर्मी। लोन: बिना गारंटी और शुल्क के ₹ 80,000 तक का ऋण। लाभ: 11,000 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण वितरित।

मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना:दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित 18 साल तक के बच्चों को ₹ 50 लाख तक का उपचार। देखभाल के लिए ₹ 5,000 प्रति माह आर्थिक सहायता।पहले चरण में जेके लोन अस्पताल और एम्स जोधपुर शामिल।

मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना: 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ₹3,000 प्रति माह पेंशन।

मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र: उपयोगी वस्त्र, जूते, किताबें, खिलौने, और इलेक्ट्रॉनिक्स जरूरतमंदों को उपलब्ध।

आयुष्मान आरोग्य शिविर: 31 जनवरी 2025 तक प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर।

दिव्यांगजन योजनाएं: 2,000 दिव्यांगजन को स्कूटी प्रदान।14,000 दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग और उपकरण वितरित।

मुख्य उपलब्धियां: 5.5 लाख नए पेंशनर्स को सामाजिक सुरक्षा पेंशन में जोड़ा गया। पालनहार योजना में 32,000 नए लाभार्थी। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में ₹35 लाख करोड़ के निवेश।

लाभार्थियों का प्रत्यक्ष हस्तांतरण: 2 लाख 15 हजार श्रमिकों: ₹247.76 करोड़ का स्तांतरण। प्रधानमंत्री आवास योजना: 5,001 परिवारों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त जारी।


मुख्यमंत्री का जन्मदिन: अंत्योदय सेवा शिविर के दौरान मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।गौ पूजन और हवन: गौशाला में।दिव्यांग कलाकारों का स्वागत: हैप्पी बर्थडे की धुन पर।रक्तदान शिविर में भागीदारी: युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान। 

समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद मदन राठौड़, श्रीमती मंजू शर्मा, विधायक महेन्द्रपाल मीणा, श्री रामवतार बैरवा, हमीर सिंह भायल, शत्रुघ्न गौतम, महापौर जयपुर नगर निगम ग्रेटर डॉ. सौम्या गुर्जर, महापौर जयपुर नगर निगम हैरिटेज श्रीमती कुसुम यादव, जिला प्रमुख श्रीमती रमा चौपड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कुलदीप रांका सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, बड़ी संख्या में लाभार्थी तथा आमजन उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts