



भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जयपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र राठौड़, और अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियों पर चर्चा की गई।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत हेतु राजस्थान के कोने-कोने से लाभार्थी और कार्यकर्ता आ रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री के आगमन पर राजस्थानवासियों को कई सौगातें मिलेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं और सभी उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटे हैं।
बैठक में निम्न व्यवस्थाओं पर चर्चा और कार्य विभाजन किया गया:पंडाल व्यवस्था,जल और भोजन व्यवस्था,पार्किंग और वाहन संचालन और लाभार्थियों और आमजन की सुविधा सुनिश्चित करना।
बैठक में कई वरिष्ठ भाजपा नेता और पदाधिकारी शामिल हुए: प्रदेश महामंत्री और विधायक जितेंद्र गोठवाल,प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी,पूर्व सांसद रामचरण बोहरा,कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीकऔर सह-प्रभारी भवानी शंकर शर्मा मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान राजस्थानवासियों को नई योजनाओं की सौगात देंगे। भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों का जुटान हो रहा है।