



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन और भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक चले इस शिविर में 200 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया।
इस आयोजन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और पूर्व सांसद रामचरण बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्षमदन राठौड़ ने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा:"यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देगा बल्कि रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।"उन्होंने पहली बार रक्तदान करने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन किया।