Saturday, 29 August 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की बधाई, मुख्यमंत्री ने जताया आभार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की बधाई, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री के प्रति बधाई संदेश पोस्ट करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री शर्मा का लंबा अनुभव राजस्थान के विकास में उपयोगी साबित हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: पीएम मोदी ने लिखा:"स्तर पर कार्य करने का आपका लंबा अनुभव राज्य के विकास में बहुत उपयोगी साबित हो रहा है। ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"

मुख्यमंत्री शर्मा ने पीएम मोदी का जताया आभार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेश का ट्विटर पर जवाब देते हुए कहा:"आपकी दूरदर्शी नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि नया राजस्थान आज देश में सेवा, सुरक्षा और समग्र विकास का आदरणीय मॉडल बन गया है। आपकी सक्रिय नेतृत्व में राइजिंग राजस्थान, विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए हमारी सरकार पूर्ण समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ कार्यरत है।"

राजस्थान के विकास पर जोर: मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में राज्य की प्रमुख उपलब्धियों और योजनाओं का उल्लेख किया, जिनमें राइजिंग राजस्थान और विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री मोदी के संदेश के बाद राज्यभर में मुख्यमंत्री शर्मा के समर्थकों और जनता के बीच उत्साह का माहौल है।

सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

Previous
Next

Related Posts