



राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को अपना जन्मदिन सादगी और उल्लास के साथ मनाया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों, ओएसडीआनंद शर्मा और हीरेन तथा उनके सहयोगियों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ते और मिठाई भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
सीएमओ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ते भेंट किए। सुरक्षा अधिकारियों ने मिठाई खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देने आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि मैं अपनी पूरी टीम और जनता का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरे जन्मदिन को यादगार बनाया। मेरा हर प्रयास राजस्थान के विकास और लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहेगा।