



राजस्थान सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार, 15 दिसंबर को राज्यभर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में जनता को नई योजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन जयपुर में अंत्योदय सेवा शिविर के रूप में होगा, जहां मुख्यमंत्री श्रमिकों, दिव्यांगजनों, दस्तकारों और स्ट्रीट वेंडर्स सहित विभिन्न वर्गों को लाभान्वित करेंगे।
नवीन योजनाओं की शुरुआत:मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना।मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना।मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना: 11,000 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण स्वीकृति।पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत दस्तकारों को 2% अतिरिक्त ब्याज अनुदान।
आवास और श्रमिक कल्याण: 5,000 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त की डीबीटी।2.15 लाख निर्माण श्रमिकों को ₹247.76 करोड़ का हस्तांतरण।
स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार:प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयुष्मान मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना। आयुष्मान आरोग्य शिविर अभियान का शुभारंभ।
गोवर्धन परिक्रमा विकास परियोजना का शिलान्यास: मुख्यमंत्री डीग जिले के पूंछरी का लौठा में गोवर्धन परिक्रमा विकास परियोजना का शिलान्यास करेंगे।श्रीनाथजी मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करेंगे।यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक पहल होगी।
