



देशभर में राष्ट्रवादी सेवाओं और तिरंगा प्रेम को बढ़ावा देने वाले प्रतिष्ठित संगठन सैल्यूट तिरंगा ने अपनी राजस्थान इकाई के लिए प्रसिद्ध एंकर प्रीति सक्सेना को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस घोषणा को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा, मुख्य संरक्षक सांसद मनोज तिवारी, और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन पालीवाल की सहमति से अंतिम रूप दिया गया।
प्रीति का कहना है सैल्यूट तिरंगा जैसे संगठन के साथ जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। मुझे विश्वास है कि इस मंच के माध्यम से मैं देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचा सकूंगी।"
प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन पालीवाल ने कहा कि प्रीति जी जैसे समर्पित व्यक्तित्व को पाकर हमारा संगठन गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी उपस्थिति से हमारी राष्ट्रवादी गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
प्रीति सक्सेना का सैल्यूट तिरंगा संगठन के साथ जुड़ना न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यह कदम संगठन की राष्ट्रवादी सेवाओं को नई ऊंचाई पर ले जाएगा और समाज में तिरंगे के प्रति जागरूकता और सम्मान को और अधिक बढ़ावा देगा।