Saturday, 29 August 2026

जयपुर में मुख्यमंत्री शर्मा के काफिले में हादसा: 1 एएसआई की मौत, 6 घायल


जयपुर में मुख्यमंत्री शर्मा के काफिले में हादसा: 1 एएसआई की मौत, 6 घायल

जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में एक बड़ा हादसा हुआ। रॉन्ग साइड से आई एक टैक्सी ने काफिले में घुसकर दो गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना में एएसआई सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि 4 पुलिसकर्मी, टैक्सी ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक के रूप में देखा जा रहा है।

घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई, जब मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में जा रहे थे। हादसे का स्थान अक्षयपात्र चौराहा था, जहां ट्रैफिक को पहले ही रोक दिया गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में एक टैक्सी अचानक काफिले में घुस गई।टैक्सी ने सबसे पहले एएसआई सुरेंद्र सिंह को टक्कर मारी, जो ट्रैफिक रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद टैक्सी ने काफिले की आगे चल रही दो गाड़ियों को टक्कर मारी, जिससे एक गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी पलट गई।

घायलों की स्थिति:हादसे में घायल एएसआई सुरेंद्र सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।अन्य घायलों में 4 पुलिसकर्मी और टैक्सी ड्राइवर शामिल हैं।घायलों का इलाज महात्मा गांधी अस्पताल और जीवन रेखा हॉस्पिटल में चल रहा है।कुछ घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

सुरक्षा पर सवाल: इस घटना ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक को उजागर किया है।टैक्सी का रॉन्ग साइड से आना और ट्रैफिक नियंत्रण के बावजूद काफिले में घुसना सुरक्षा में बड़ी खामी की ओर इशारा करता है।पुलिस प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है और टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया:हादसे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गाड़ी से उतरे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।उन्होंने अपना अगला कार्यक्रम रद्द कर दिया और घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Previous
Next

Related Posts