Saturday, 29 August 2026

राइजिंग राजस्थान की सुहानी शाम: सुरों, नृत्य और संस्कृति के संगम ने किया निवेशकों का दिल मोहा


राइजिंग राजस्थान की सुहानी शाम: सुरों, नृत्य और संस्कृति के संगम ने किया निवेशकों का दिल मोहा

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट के तहत मंगलवार की शाम जयपुर के होटल जयमहल पैलेस में आयोजित सांस्कृतिक संध्या "पधारो म्हारे देश" की थीम पर आधारित कार्यक्रम ने विदेशी निवेशकों, देशी-विदेशी मेहमानों और आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कला को सुरों और नृत्य के संगम के साथ प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:रविन्द्र उपाध्याय और अनिल मारवाड़ी जैसे प्रसिद्ध कलाकारों ने "चक दे इंडिया", "घूमर", "केसरिया बालम", और "पधारो म्हारे देश" जैसे गानों से समां बांध दिया। इन गानों पर दर्शक झूमने और थिरकने पर मजबूर हो गए।

"खम्मा घणी ओ लाडी सा... पधारो रे सुहानी सा" जैसे गीतों ने मेहमानों को राजस्थान की गरिमामयी परंपरा से परिचित कराया।

गिर्राज धरण के जयकारों से दर्शकों में जोश और उत्साह भर गया।

संस्कृति और विरासत का प्रदर्शन:दीर्घ स्क्रीन पर राजस्थान के ऐतिहासिक धरोहरों, दुर्गों, बावड़ियों, पुष्कर और पिछोला झील के दृश्य दिखाए गए।

दर्शकों ने मरुधरा की समृद्ध विरासत, वन्य जीव अभयारण्यों और प्राकृतिक खनिज संपदा को सराहा।

"रंगीलो राजस्थान" की परंपरागत झलक ने समारोह को और रंगीन बना दिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के साथ विभिन्न विभागों के आला अधिकारी, देश-विदेश के उद्योगपति और निवेशक इस भव्य सांस्कृतिक संध्या का हिस्सा बने।

कार्यक्रम ने निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया कि राजस्थान न केवल निवेश के लिए तैयार है, बल्कि यहां की संस्कृति और परंपरा भी अद्वितीय है।

समिट की पृष्ठभूमि:राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट का उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करना है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से निवेशकों को राज्य की विविधता और संभावनाओं से परिचित कराया जा रहा है।

राजस्थान के सुरम्य और सांस्कृतिक आयोजन ने न केवल निवेशकों को प्रभावित किया, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को भी वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह समिट राजस्थान को "ऑलवेज राइजिंग निवेशिस्तान" के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Previous
Next

Related Posts