



अरिहंत ग्लोबल ने हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में अपनी सफलता और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार जैन और सुनीता जैन ने अपनी सफलता का श्रेय टीम, ग्राहकों और साझेदारों को दिया।
इस कार्यक्रम में अरिहंत ग्लोबल की कहानी पर आधारित ईबुक का अमेज़न पे लॉन्च किया गया। साथ ही, निर्देशक राहुल जैन की प्रेरणादायक कहानी को अन्य प्रमुख ईबुक प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरुण अग्रवाल, जगदीश सोमानी और सुशील गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अरिहंत फ्यूजन 2024 के वक्ता संतोष शर्मा, प्रो. त्रिलोक चंद जैन, आकाश अहा (नेक्सक्रूस) और अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे।
कंपनी का लक्ष्य है कि AI और ऑटोमेशन के जरिए MSMEs को प्रगति के नए आयाम प्रदान करें। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल समाधान तैयार करते हुए, अरिहंत ग्लोबल उद्योग के विकास में एक नया अध्याय लिखने की ओर अग्रसर है।
यह आयोजन अरिहंत ग्लोबल को एक "ग्रेट प्लेस टू वर्क" के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ उद्योग और समाज के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।