Saturday, 29 August 2026

"राजस्थान: उभरते अवसरों की भूमि" - चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने राइजिंग राजस्थान के अमेरिका कंट्री सेशन में कही बड़ी बात


"राजस्थान: उभरते अवसरों की भूमि" - चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने राइजिंग राजस्थान के अमेरिका कंट्री सेशन में कही बड़ी बात

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दूसरे दिन का अमेरिका कंट्री सेशन सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग पर केंद्रित रहा। इस सत्र को संबोधित करते हुए राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान अब केवल एक रेगिस्तानी राज्य नहीं, बल्कि उभरते हुए अवसरों की भूमि है। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती साझेदारी को आर्थिक समृद्धि और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण बताया।भारत-अमेरिका साझेदारी: भविष्य की ओर कदम:चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं।उन्होंने कहा किभारत जल्द ही तीसरा सबसे बड़ा आर्थिक लोकतंत्र बनने की ओर अग्रसर है।

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि अमेरिकी कंपनियां भारत में 1000 से अधिक उद्योग संचालित कर रही हैं, और Apple जैसी कंपनियां अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं।उन्होंने कहा कि राजस्थान दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का 30% हिस्सा कवर करता है, जो इसे उद्योग और लॉजिस्टिक्स के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है।

निवेशकों के लिए राजस्थान आदर्श राज्य:राजस्थान की खासियतों पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी और भारतमाला योजना जैसी परियोजनाओं ने राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है।राज्य का युवा कार्यबल और प्रतिभा का भंडार निवेशकों को आकर्षित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन ने राजस्थान को निवेश के लिए एक प्रमुख केंद्र बनाया है।

सप्लाई चेन और तकनीकी नवाचार पर जोर: सत्र की शुरुआत में यूडीएच के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने तकनीकी नवाचार और लॉजिस्टिक्स में राजस्थान की क्षमता पर चर्चा की।
विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए: चंद्रकांत सलुंखे: SMEs के लिए निवेश और अनुबंध निर्माण के अवसर। राजिंदर सिंह भाटिया: मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन में रणनीतिक पहल।

डॉ. अनिर्बाण अधिकारी: सप्लाई चेन में स्थिरता और चुनौतियां।डॉ. बृजेश बारसे: स्वास्थ्य और कृषि सप्लाई चेन में स्थिरता।

संयुक्त समृद्धि की ओर राजस्थान:सत्र के अंत में वक्ताओं ने राजस्थान को रक्षा विनिर्माण क्षेत्र और वैश्विक निवेश का केंद्र बनाने पर सहमति व्यक्त की।
प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने कहा राइजिंग राजस्थान समिट ने राज्य को निवेश का आकर्षक गंतव्य बनाने के साथ भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


Previous
Next

Related Posts