Saturday, 29 August 2026

पांचवें और छठे वेतनमान में महंगाई भत्ते की वृद्धि को वित्त मंत्री दिया कुमारी की मंजूरी, कर्मचारियों और पेंशनरों के जीवन में खुशहाली का आश्वासन


पांचवें और छठे वेतनमान में महंगाई भत्ते की वृद्धि को वित्त मंत्री दिया कुमारी की मंजूरी, कर्मचारियों और पेंशनरों के जीवन में खुशहाली का आश्वासन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने प्रदेश के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पांचवें और छठे वेतनमान के तहत महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि का प्रस्ताव पास किया है। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से प्रभावी होगी।

महंगाई भत्ते में वृद्धि पांचवां वेतनमान: महंगाई भत्ता 443% से बढ़कर 455% हो गया। छठा वेतनमान: महंगाई भत्ता 239% से बढ़कर 246% हो गया। इस निर्णय से राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का बयान: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह निर्णय हमारे सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवन में खुशहाली और आर्थिक स्थिरता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 'आपणो अग्रणी राजस्थान' के विजन के अनुरूप सरकार प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण उत्थान के लिए कटिबद्ध है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री शर्मा ने इस निर्णय को सुशासन और जनहित को समर्पित कदम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है।

राज्य कर्मचारियों में खुशी:महंगाई भत्ते में इस वृद्धि से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह निर्णय बढ़ती महंगाई के बीच उनके जीवन को राहत प्रदान करेगा।

सरकार ने यह कदम प्रदेश के कर्मचारियों के साथ आर्थिक संतुलन और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया है। यह निर्णय राज्य के विकास और कर्मचारियों के सम्मान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Previous
Next

Related Posts