



राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दूसरे दिन की शुरुआत प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव (एनआरआर) से हुई। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश में निवेश के अवसरों और सरकार द्वारा दी जा रही विशेष सुविधाओं से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत में बाड़मेर और जैसलमेर के 34 गांवों से चयनित 108 बच्चों ने "पधारो म्हारे देश" गाकर डेलीगेट्स और प्रवासी राजस्थानियों का स्वागत किया। इन बच्चों ने कई महीनों तक इस प्रस्तुति के लिए अभ्यास किया था। यह स्वागत प्रस्तुति समिट का भावनात्मक और सांस्कृतिक आरंभ बन गई।
उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने स्वागत भाषण में प्रवासी राजस्थानियों को "टीम राजस्थान" का हिस्सा बताते हुए कहा कि आपका आपके घर में स्वागत है। जब आप घर आते हैं, तो यह एक त्योहार जैसा होता है। आपने राइजिंग राजस्थान समिट को त्योहार की तरह मनाया, इसके लिए धन्यवाद।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें भारत को केवल एक बाजार मानती थीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सोच को बदल दिया है। अब भारत वैश्विक बाजार का नेतृत्व करने की ओर अग्रसर है।
उद्योग मंत्री राठौड़ ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट सिर्फ तीन दिनों का आयोजन नहीं है,यह एक निरंतर प्रक्रिया है। हमें मिलकर राजस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।"

नितिन गडकरी का सत्र:विषय: "सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट"साथ में: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी