



रामजीवन चौधरी के सुपुत्र एडवोकेट महेश चौधरी और जयपुर लालरपुरा निवासी रीना चोपड़ा की रिंग सेरेमनी का आयोजन शनिवार, 7 दिसंबर को हुआ। इस शुभ अवसर पर परिवार और समाज के प्रतिष्ठित अतिथियों ने एडवोकेट महेश चौधरी और रीना चोपड़ा को आशीर्वाद प्रदान किया।
रिंग सेरेमनी में आईपीएस श्याम सिंह महला, रीना चोपड़ा के ताऊजी हीरालाल चोपड़ा, पिता रमेश चोपड़ा, और हरीनारायण चौधरी कैटरिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओम सोडाणी ने भाग लिया। सभी अतिथियों ने एडवोकेट महेश चौधरी और रीना चोपड़ा को शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का आयोजन भव्यता से किया गया, जिसमें परिवार के सदस्य और दोस्तों ने भी जोड़े को शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान परिवार और मेहमानों के बीच हर्षोल्लास का माहौल रहा।