



जयपुर के अपरैल पार्क औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती द्वारा निर्मित सोहनसिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण 11 दिसंबर को किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, राजस्थान के उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।
विशेषताएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम: यह कौशल केंद्र विविध उद्योगों और व्यवसायों से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जैसे: उद्यमिता विकास और वित्त प्रबंधन, फैशन एवं परिधान, ब्लॉक प्रिंटिंग, कढ़ाई-कशीदाकारी,ड्रोन संचालन और थ्रीडी प्रिंटिंग,सौर उपकरण निर्माण और विद्युत वाहन मरम्मत,कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हस्तशिल्प (ब्लू पॉटरी, टेराकोटा, वुड कार्विंग),अत्याधुनिक सुविधाएं: वाई-फाई और इंटरनेट के साथ वातानुकूलित अध्ययन कक्ष,आधुनिक प्रशिक्षण उपकरण, विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित पाठ्यक्रम
पारीक ने बताया कि यह केंद्र लघु उद्योग भारती का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्रके मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। महत्व और उद्देश्य: लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कौशल केंद्र के समन्वयक महेन्द्र खुराना ने बताया कि यह केंद्र न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि इन्क्यूबेशन स्टार्टअप को भी प्रोत्साहित करेगा। सोहनसिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र राजस्थान में कौशल प्रशिक्षण और रोजगार सृजन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह केंद्र युवाओं को नए कौशल सिखाने के साथ-साथ उद्योग जगत के साथ राज्य की प्रगति में भी अहम भूमिका निभाएगा।लोकार्पण समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि: इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के योगेश गौतम (पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष),महेंद्र मिश्रा (प्रदेश संयुक्त महामंत्री),अरुण जजोदिया (प्रदेश कोषाध्यक्ष),सुनीता शर्मा (जयपुर अंचल सचिव) वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।