



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ शनिवार शाम जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) का दौरा कर आगामी ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024’ की तैयारियों का जायजा लिया। यह समिट 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगी। मुख्यमंत्री ने समिट को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिकारियों को सर्वोत्तम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य समारोह स्थल: उन्होंने बैठक व्यवस्था और मंच पर लगी अर्द्धवृत्ताकार एलईडी स्क्रीन पर ‘विकसित राजस्थान’ पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन किया।
विशेष पवेलियन: मुख्यमंत्री ने राजस्थान पवेलियन, विदेशी प्रतिनिधियों के पवेलियन, और वीआईपी लॉन्ज का जायजा लिया।
प्रदर्शनी स्थल: मुख्यमंत्री शर्मा ने वेदांता, अडाणी, महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू एनर्जी सहित औद्योगिक समूहों के बूथ और राजीविका स्वयं सहायता समूहों के लिए बनाए गए स्पेशल जोन का निरीक्षण किया।
सुरक्षा व्यवस्था: मुख्यमंत्री ने सुरक्षा अधिकारियों से चर्चा कर अतिथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आयोजन को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय की सराहना की।
प्रमुख उपस्थित लोग:इस दौरे में मुख्यमंत्री के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी और नेता मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं: उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री: केके विश्नोई अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री): शिखर अग्रवाल प्रमुख शासन सचिव उद्योग: अजिताभ शर्मा,जयपुर जिला कलक्टर: जितेंद्र सोनी,जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ मौजूद रहे।