Saturday, 29 August 2026

'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024' का 9 दिसंबर को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 30 लाख करोड़ एमओयू


'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024' का 9 दिसंबर को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 30 लाख करोड़ एमओयू

राजस्थान में 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024' का शुभारंभ 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। जयपुर के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित इस तीन दिवसीय समिट का उद्देश्य राज्य में निवेश को बढ़ावा देना और इसे आर्थिक प्रगति के नए युग में ले जाना है।

उद्घाटन और प्रमुख कार्यक्रम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे और संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वागत भाषण देंगे, जिसमें वे राज्य की प्रगति, नीतियों और भविष्य की योजनाओं को साझा करेंगे।प्रधानमंत्री समिट के तहत 'राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो' का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रमुख प्रतिभागी: इस समिट में देश-विदेश के 32 देशों के प्रतिनिधि, 17 पार्टनर कंट्री, और 185 स्टेट गेस्ट शामिल होंगे।

उद्योग जगत के प्रमुख नाम:कुमार मंगलम बिड़ला,गौतम अडानी,आनंद महिंद्रा,अनिल अग्रवाल,संजीव पुरी,अजय एस. श्रीराम शामिल है।

जापान के राजदूत केइची ओएनओ सहित कई राजनयिक उपस्थित रहेंगे।

राजस्थान के लिए महत्व:राजस्थान सरकार अब तक 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए एमओयू साइन कर चुकी है।समिट में राजस्थान की प्रगतिशील नीतियों और आर्थिक विकास के लिए उठाए गए कदमों को प्रदर्शित किया जाएगा।

राज्य का उद्देश्य अगले 5 वर्षों में अपनी अर्थव्यवस्था को  दोगुना करके 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियां:कंट्री सेशन्स और राउंडटेबल्स: 8 देशों के प्रतिनिधियों के साथ साझेदारी और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष सत्र। प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव (10 दिसंबर):प्रवासी राजस्थानी समुदाय को जोड़ने और राज्य में निवेश के अवसरों पर चर्चा। एमएसएमई कॉन्क्लेव (11 दिसंबर):छोटे और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करने और उनकी चुनौतियों पर चर्चा।

थीमैटिक सत्र (12 क्षेत्रों पर): महिला उद्यमिता,जल प्रबंधन, सस्टेनेबल ऊर्जा,स्वास्थ्य सेवा,स्टार्टअपपर्यटन और इन्फ्रास्ट्रक्चर।

सुरक्षा और प्रबंधन:समिट के दौरान 11 आईपीएस, 36 एडिशनल एसपी, और 67 डीएसपी सहित 4000 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। शहर में ट्रैफिक और लॉ एंड ऑर्डर के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024' राज्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। यह समिट न केवल राज्य के आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि इसे वैश्विक व्यापार मानचित्र पर स्थापित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति और देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपतियों की भागीदारी इसे और भी खास बनाती है।

Previous
Next

Related Posts