Saturday, 29 August 2026

अडाणी परिवार जोधपुर में, उम्मेद भवन में मनाया जाएगा राजेश अडाणी का जन्मदिन


अडाणी परिवार जोधपुर में, उम्मेद भवन में मनाया जाएगा राजेश अडाणी का जन्मदिन

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। वे अपने छोटे भाई और अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश अडाणी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए हैं। राजेश अडाणी का जन्मदिन 7 दिसंबर को है, जिसे भव्य तरीके से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सेलिब्रेट किया जा रहा है।

जन्मदिन के दो दिवसीय जश्न का आगाज शुक्रवार शाम वेलकम डिनर से हुआ। इस आयोजन में केवल अडाणी परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने भाग लिया। शनिवार को बर्थडे पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर शंकर महादेवन अपनी शानदार परफॉर्मेंस देंगे।

राजेश अडाणी अडाणी ग्रुप के प्रमुख सदस्य हैं और AEL के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कंपनी के विकास और संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस सजाया गया है।

Previous
Next

Related Posts