Saturday, 29 August 2026

ईओ-आरओ, वरिष्ठ अध्यापक और रीट पेपर लीक मामले में एसओजी ने तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार


ईओ-आरओ, वरिष्ठ अध्यापक और रीट पेपर लीक मामले में एसओजी ने तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शुक्रवार रात ईओ-आरओ, वरिष्ठ अध्यापक और रीट पेपर लीक मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवती और दो युवक शामिल हैं। इनमें से एक सरकारी क्लर्क और दूसरा शिक्षक के पद पर कार्यरत था। तीनों आरोपी अलग-अलग पेपर लीक मामलों में वांटेड थे।

गिरफ्तार आरोपी :सूरजाराम जाट : बीकानेर के खाजूवाला निवासी सूरजाराम ईओ-आरओ भर्ती परीक्षा के मास्टरमाइंड तुलछाराम कालेर का सहयोगी है। उसने लीक पेपर को उम्मीदवारों को पढ़ाने में मदद की थी। वह बीकानेर सहायक जिला कलेक्टर ऑफिस में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है। विमला विश्नोई : बाड़मेर की निवासी विमला ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में अपनी जगह डमी उम्मीदवारों को बैठाया था। इस मामले में अब तक 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। विमला पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। विपलेश कुमार : फलोदी के निवासी विपलेश ने डमी कैंडिडेट के जरिए रीट परीक्षा पास की थी। वर्तमान में वह फलोदी के जम्भसागर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत है।

एसओजी की कार्रवाई: एडीजी (एसओजी) वीके सिंह ने बताया कि सूरजाराम ने पेपर लीक मामले में तुलछाराम की मदद की थी। विमला ने डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा दी थी। वहीं, विपलेश ने डमी कैंडिडेट के जरिए रीट पास किया और शिक्षक के पद पर कार्यरत हो गया।

तीनों आरोपियों को एसओजी ने अलग-अलग लोकेशन्स से गिरफ्तार किया। इससे पहले संबंधित पेपर लीक मामलों में कई आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
एसओजी की टीम ने इन तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Previous
Next

Related Posts