



देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह उनका तीसरा कार्यकाल है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें मराठी में शपथ दिलाई।
एकनाथ शिंदे:शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे को याद किया।उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त किया।
अजित पवार:यह उनका छठा कार्यकाल है। उन्होंने महाराष्ट्र के विकास और स्थिरता को प्राथमिकता देने की बात कही।
समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश की मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू,यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्रीभजनलाल शर्मा और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता शामिल हुए।
बॉलीवुड हस्तियां:सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह समेत करीब कार्यक्रम में मौजूद थे।महाराष्ट्र की नई सरकार: देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में यह सरकार महाराष्ट्र के विकास को प्राथमिकता देने का दावा कर रही है।
प्रमुख घोषणाएँ:महाराष्ट्र में निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा।कृषि, शिक्षा, और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सुधार। मुंबई और अन्य शहरों में बुनियादी ढांचे का विस्तार।
राजनीतिक संतुलन: इस सरकार में भाजपा, शिंदे गुट, और एनसीपी (अजित पवार गुट) का गठबंधन है।
समारोह का महत्व: देवेंद्र फडणवीस का तीसरा कार्यकाल महाराष्ट्र की स्थिरता और विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह शपथ ग्रहण समारोह राजनीतिक और सामाजिक संदेश देने के साथ-साथ महाराष्ट्र के विकास के नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।